ताइवान मुद्दे पर चीन-अमेरिका में हो सकता है संघर्ष

वॉशिंगटन / बीजिंग : Trump China Visit LIVE: दुनिया की दो महाशक्तियों के राष्ट्राध्यक्ष, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ने बीजिंग में मुलाकात की है। बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति फिलहाल तीन दिन के चीन यात्रा पर हैं और इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम वैश्विक मुद्दे पर बात होगी। व्हाइट हाउस का कहना है कि ट्रंप इस दौरे पर सिर्फ औपचारिकता निभाने नहीं आए हैं, बल्कि कुछ ठोस परिणाम चाहते हैं।

अमेरिकी प्रशासन को उम्मीद है कि चीन अमेरिकी सोयाबीन, बीफ और विमानों की खरीद बढ़ाने का एलान कर सकता है। साथ ही दोनों देशों के व्यापारिक विवाद सुलझाने के लिए ‘बोर्ड ऑफ ट्रेड’ जैसी व्यवस्था पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि अभी तक किसी भी संभावित समझौते की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इस दौरे के दौरान सबसे बड़ा मुद्दा ईरान बना हुआ है। अमेरिका और इस्राइल के साथ ईरान के युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को झटका दिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रभावित होने से तेल और गैस आपूर्ति बाधित हुई है और ऊर्जा कीमतों में उछाल आया है। ऐसे में ट्रंप चीन से ईरान पर दबाव डालने की कोशिश कर सकते हैं, क्योंकि चीन ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है।ताइवान के मुद्दे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सख्त चेतावनी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, जिनपिंग ने कहा कि ताइवान के मुद्दे को अमेरिका गलत तरीके से न संभाले, इसे लेकर चीन-अमेरिका में संघर्ष हो सकता है। बता दें कि, ट्रंप के चीन पहुंचने से पहले अमेरिका में स्थित चीन के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी कर अमेरिका को चेतावनी दी थी। चीन ने कहा कि अमेरिका-चीन संबंधों में ‘चार लाल रेखाएं’ हैं, जिन्हें चुनौती नहीं दी जानी चाहिए। चीन ने जिन चार मुद्दों को सबसे संवेदनशील बताया, उनमें ताइवान का सवाल, लोकतंत्र और मानवाधिकार, दोनों देशों की राजनीतिक व्यवस्था और चीन के विकास का अधिकार शामिल हैं।

चीन ने साफ संकेत दिया कि इन मुद्दों पर किसी भी तरह का दबाव या हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा।यह ट्रंप का 2017 के बाद पहला चीन दौरा है। इससे पहले दोनों नेता पिछले साल अक्तूबर महीने में बुसान में मिले थे। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप और शी जिनपिंग की यह मुलाकात आने वाले समय में अमेरिका-चीन संबंधों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक के बाद ट्रंप ऐतिहासिक ‘टेंपल ऑफ हैवेन’ जाएंगे, जिसे स्वर्ग और पृथ्वी के संबंध का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा दोनों नेता राजकीय भोज में भी शामिल होंगे, जबकि शुक्रवार को वर्किंग टी और लंच का कार्यक्रम तय है। वहीं, ट्रंप के सम्मान में गुरुवार शाम को एक राजकीय भोज का भी आयोजन किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बुधवार को दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे थे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *