रुद्रपुर। पत्नी से गैस सिलिंडर लाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद गदरपुर निवासी युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।पुलिस के अनुसार, पिपलिया नंबर एक गदरपुर निवासी 29 वर्षीय किशन विश्वास पुत्र निर्मल विश्वास फो-र्सिलिंग का काम करते थे। बुधवार रात पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद वह छत पर बने कमरे में चले गए। जहां उन्होंने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।कमरे में लटका हुआ मिला किशन कुछ देर बाद जब किशन की मां छत पर गई तो वह कमरे में लटका हुआ मिला। यह देख उसके होश उड़ गए। शोर होने पर परिवार के अन्य सदस्य भी छत पर पहुंच गए।इस पर उन्होंने उसे फंदे से उतारा और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था।गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। किशन चार भाई बहन है। आठ साल पहले उसकी शादी रीना से हुई थी और उनके दो बच्चे भी है।
गैस सिलिंडर लाने को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवादगदरपुर : ग्राम पिपलिया नंबर एक निवासी किशन विश्वास और उनकी पत्नी रीना विश्वास के बीच घर में रसोई गैस सिलिंडर खत्म होने को लेकर पिछले कुछ दिनों से कहासुनी चल रही थी। रीना विश्वास का कहना था की सिलिंडर आएगा तभी खाना बनेगा। इसी बात को लेकर बुधवार रात भी दोनों के बीच फिर विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ा की किशन विश्वास गुस्से में घर के छत पर बने कमरे में चला गया जहां गुस्से में फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। स्वजन रात को जब ऊपर देखने गए तो पंखे से लटका देख उनके होश उड़ गए।





