देहरादून : पुलिस ने फ्लैट में दबिश दी जहां कई लोग ताश और डाइस के जरिये जुआ खेलते मिले। छापे के दौरान पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया।निजी अपार्टमेंट में चल रहे जुए के हाईप्रोफाइल अड्डे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मंगलवार देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के महावीर अपार्टमेंट में छापा मारकर जुआ खेलते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से तीन लाख से अधिक की नकदी, ताश की गड्डियां और डाइस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर राकेश उर्फ तिनका भी है जिसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है।एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बड़े स्तर पर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने पांच और छह मई की दरम्यानी रात फ्लैट में दबिश दी जहां कई लोग ताश और डाइस के जरिये जुआ खेलते मिले। छापे के दौरान पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 3,10,600 रुपये नकद, चार गड्डी ताश और 20 डाइस बरामद हुए।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि फ्लैट रोशन लाल बंसल का है जो अपने फ्लैट में लोगों को जुआ खिलवाता था और खुद भी खेल में शामिल रहता था।





