रफ्तार का कहर: पथरीबाग में सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुसी कार

देहरादून : बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारी और दुकान में घुस गई। इस दौरान दुकानदार घायल भी हो गया।देहरादून में एक फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पथरी बाग स्थित राम मंदिर के पास तेज रफ्तार बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े एक बाइक और दो स्कूटी को टक्कर मारते हुए दुकान में घुस गई।इस दौरान दुकान में रखा सामान भी टूट गया और दुकान संचालक आकाश के पैर में चोट लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पटेल नगर थाने पहुंचाया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *