दूसरे दिन भी कोतवाली में डटी रही फोर्स, वाल्मीकि समाज की ओर से हुए हंगामे के बाद बढ़ाई सुरक्षा

ऊधम सिंह नगर : रुद्रपुर कोतवाली में वाल्मीकि समाज की ओर से किए गए हंगामे और प्रदर्शन के बाद दूसरे दिन भी पुलिस अलर्ट नजर आई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कोतवाली परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।रुद्रपुर कोतवाली में सोमवार को वाल्मीकि समाज की ओर से किए गए हंगामे और प्रदर्शन के बाद दूसरे दिन भी पुलिस अलर्ट नजर आई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कोतवाली परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।बाहरी जिलों से बुलाई गई पुलिस और पीएसी के जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली के आसपास मंगलवार की तरह बुधवार को भी पुलिस की अतिरिक्त मौजूदगी रही। मुख्य गेट और आसपास के मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।

संवेदनशील स्थानों पर भी निगरानी बढ़ाई गई।काशीपुर फ्लाईओवर के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल स्कूटी सवार अभिषेक बरेली अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। परिजन उसकी हालत को लेकर चिंतित हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को भी जांच का अहम हिस्सा बना लिया है।मामले में मुख्य आरोपी सन्नी चुघ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े वायरल वीडियो में कई लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस टीम अब वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को केवल वीडियो में दिखाई देने के आधार पर आरोपी नहीं माना जाएगा। पहले उसकी पहचान और घटना में भूमिका की पुष्टि की जाएगी। इधर, अभिषेक के परिजन लगातार अस्पताल में उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को मिलाकर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

जांच में जिसकी भी भूमिका सामने आएगी उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।गंभीर रूप से घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने अस्पताल में पहुंचकर अभिषेक का हाल जाना। विधायक ने अभिषेक का उपचार कर रहे डॉ. हर्षित अग्रवाल से मरीज की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति, चल रहे उपचार और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने राममूर्ति मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट कर्नल आरपी सिंह से भी वार्ता कर अभिषेक को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने को कहा। परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वह और मुख्यमंत्री धामी की सरकार परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उपचार के लिए जरूरत पड़ी तो एम्स दिल्ली, ऋषिकेश में उपचार कराने को लेकर हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *