नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने 38 गेंद रहते ही 157 के टारगेट को हासिल किया और अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. अफगानिस्तान से मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक ने सिर्फ 32 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों के दम पर 88 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई. जबकि ईशान किशन ने 42 रन बनाए. इससे पहले, मेजबान टीम ने अजमतुल्लाह उमरजई की नाबाद 64 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 156 रन बनाए.
अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. 7 ओवर में 43 के स्कोर पर अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. लेकिन फिर अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी के बीच छठे विकेट के लिए हुई 83 रनों की साझेदारी से टीम 150 का स्कोर पार कर पाई. भारत के लिए अर्शदीप ने मैच में 3 विकेट झटके. भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्तीअफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी.
157 का लक्ष्य वैसे भी काफी नहीं था और जब अभिषेक शर्मा कोहराम मचाते हैं तो कोई भी स्कोर काफी नहीं होता है. टीम इंडिया ने 38 गेंद रहते 157 के टारगेट को हासिल किया. अभिषेक ने अपने करियर का 12वां अर्धशतक लगाया. दूसरे छोर से उन्हें ईशान किशन का साथ मिला. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखकर, संजू सैमसन को मौका दिया गया और वो सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने पावरप्ले के अंदर ही 82 रन कूट दिए थे. जबकि 10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 130 था. भारत अब सीरीज में 1-0 से आगे है.





