बच्चे ने चॉकलेट खाकर रैपर जमीन पर फेंका, आगबबूला हुई महिला सफाईकर्मी

देहरादून : दून अस्पताल में बच्चे ने जमीन पर रैपर फेंका तो महिला सफाईकर्मी जान से मारने की धमकी दे दी है। इसके बाद ओपीडी बिल्डिंग में रेडियोलॉजी विभाग में जमकर विवाद हो गया। दून अस्पताल में उपचार के लिए आई एक महिला के बच्चे ने जमीन पर रैपर फेंक दिया तो महिला सफाईकर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। सफाईकर्मी पर मरीज को गाली देने का भी आरोप है। इस दौरान जमकर विवाद हुआ। हंगामा बढ़ता देख सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मियों ने विवाद पर काबू पाया।जानकारी के मुताबिक घटना ओपीडी बिल्डिंग के रेडियोलॉजी विभाग की है। इस मामले में पीड़िता ज्योति ने अस्पताल प्रबंधन को की गई शिकायत में बताया कि वह अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजी विभाग में आईं थी। उनके साथ उनका बच्चा भी था। उनके बच्चे ने चॉकलेट खाकर रैपर जमीन पर फेंक दिया। वहीं पर एक महिला सफाईकर्मी खड़ी थी। उसने बच्चे को रैपर फेकता देख झगड़ा शुरू कर दिया। उन्हाने रैपर उठा लिया इसके बाद भी वह चिल्लाती रही।सफाईकर्मी ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी देते हुए गाली देना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ा तो सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वहां पर जमकर हंगामा हुआ। पीड़िता ने इस मामले में आरोपी सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पर सफाईकर्मियों के सुपरवाइजर का कहना है कि सफाईकर्मी की ड्यूटी बदली जाएगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *