भाजपा के जन आक्रोश महिला पद यात्रा में गूंजा देख सपाई बिटिया घबराई

लखनऊ : लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ मंगलवार को राजधानी लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ निकाली गई। पद यात्रा सीएम आवास से शुरू होकर विधानभवन तक जाएगी। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष की वजह से आज महिलाएं सड़कों पर हैं। इनके लिए तो कहावत ही है कि ‘देख सपाई बिटिया घबराई’।  डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि सपा-कांग्रेस के खिलाफ महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश है। यदि महिलाओं को आरक्षण नहीं तो सपा-कांग्रेस को वोट नहीं। सभी  मातृशक्तियां आने वाले चुनाव में विपक्ष को सबक सिखाएंगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि विपक्ष ने मिलकर न सिर्फ अधिनियम गिराया, बल्कि सदन में खुशियां भी मनाईं, तालियां भी बजाईं। इसको लेकर सभी के मन में आक्रोश है। इसके लिए विपक्ष को माफ नहीं करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ आज देशभर में जो आक्रोश है। उसका प्रतीक लखनऊ का यह आक्रोश मार्च बनेगा। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *