सोमनाथ अमृतपर्व आज : ट्रंप ने ठुकराया ईरान का जवाब; हंतावायरस- संकट के बीच राहत

नई दिल्ली, एजेंसी। आज सोमवार, 11 मई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे सोमनाथ की, जहां आज ‘अमृतपर्व’ के अवसर पर पहली बार मंदिर के शिखर का 11 पवित्र तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे। वहीं, यूपी में योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट का विस्तार कर हिंदुत्व और जातीय समीकरणों के जरिए भविष्य की सियासी बिसात बिछा दी है, जिसे अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ की काट माना जा रहा है। उधर, अंतरराष्ट्रीय मंच पर तनाव बरकरार है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के जवाब को ठुकराते हुए युद्धविराम वार्ता से हाथ खींच लिए हैं, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट गहरा गया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *