दुबई में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में कई भारतीय मजदूरों की मौत हो गई

नई दिल्ली, एजेंसी। दुबई में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में कई भारतीय मजदूरों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूरों को ले जा रही एक मिनीबस सड़क के बीचों-बीच खराब होकर खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराई।दुबई पुलिस के जनरल डिपार्टमेंट ऑफ ट्रैफिक के निदेशक ब्रिगेडियर जुमा सलेम बिन सुवैदान ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रक एमिरेट्स रोड पर अचानक बीच सड़क में रुक गया था। इसी दौरान बस चालक कथित तौर पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने और ध्यान देने में विफल रहा, जिससे मिनीबस ट्रक से जा भिड़ी।भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हादसे पर गहरा दुख जतायाइस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों में पांच की हालत गंभीर और चार की हालत मध्यम बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।घायल भारतीयों से भी मुलाकातवाणिज्य दूतावास ने बताया कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटा है। भारतीय अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल भारतीयों से भी मुलाकात की।यातायात सामान्यदुबई पुलिस के अनुसार, ट्रैफिक एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन सेक्शन की टीम को मौके पर भेजा गया है, जो हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को नियंत्रित कर राहत एवं बचाव कार्यों में सहायता की। क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *