15 साल से मंदिर में था सेवादार, कर दी पीट-पीटकर हत्या

नई दिल्‍ली. प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में झगड़े के बाद सेवादार की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. 29 अगस्त रात 9:30 बजे पुलिस को कालकाजी मंदिर में झगड़े की सूचना मिली. बताया जा रहा है कि दर्शन के बाद प्रसाद मांगने पर पूरा विवाद हुआ. पीड़ित को डंडों और मुक्कों से बुरी तरह पीटा गया, जिसमें काफी घायल हो गया था. 

मारपीट के बाद सेवादार को एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. मृतक योगेन्द्र सिंह (35) यूपी के हरदोई का रहने वाला था और बीते 15 साल से मंदिर में सेवादार था. स्थानीय लोगों ने आरोपी अतुल पांडेय (30) को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी के अन्‍य साथियों की तलाश की जा रही है. 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *