मायानगरी से दूर ऋषिकेश में नेहा कक्कड़ ने परिवार संग मनाई दिवाली

ऋषिकेश। बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ दीपावली का पर्व मनाने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ तीर्थनगरी पहुंचीं। उन्होंने गंगानगर स्थित अपने आवास पर परिजनों के साथ धूमधाम से दीपावली मनाई। नेहा के ऋषिकेश पहुंचने की जानकारी गोपनीय रखी गई थी लेकिन नौ नवंबर की शाम सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद प्रशंसकों को उनके तीर्थनगरी में होने का पता चला।नेहा के भाई विशाल कक्कड़ ने बताया कि काफी समय बाद नेहा का ऋषिकेश आगमन हुआ है। मुंबई की व्यस्त जिंदगी से दूर उन्होंने परिवार के साथ सुकून के पल बिताए। इस दौरान नेहा ने अपने माता-पिता, मौसा-मौसी, भाई-भाभी शालू और भतीजियों वंशिका व परी के साथ खूब मस्ती की और दीपावली की खुशियां साझा कीं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *