उत्तराखंड में 10 अप्रैल से शुरू होगी स्वगणना

उत्तराखंड : उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण में शुक्रवार से स्वगणना शुरू हो रही है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री इसकी आधिकारिक शुरुआत करेंगे। आमजन के लिए यह पोर्टल गुरुवार रात 12 बजे से खुल गया है। कोई भी भवन स्वामी विभाग की वेबसाइट पोर्टल पर जाकर स्वगणना कर सकता है।प्रदेश में जनगणना प्रक्रिया के पहले चरण में मकानों के सूचीकरण व गणना में पहली बार स्वगणना का कार्य आज से शुरू हो रहा इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल है। यानी भवन स्वामी मोबाइल, लैपटाप अथवा कंप्यूटर के माध्यम से इसकी गणना कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर दिए गए 33 प्रश्नों का जवाब देना होगा। इसमें उन्हें उत्तर के विकल्प भी दिए जाएंगे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *