क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस की सेना का विमान

नई दिल्ली, एजेंसी। क्रीमिया में रूस की सेना का विमान क्रैश होने की खबर है। विमान का नाम AN-26 है। सेना की तरफ से जारी बयान में हादसे में 29 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। विमान हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि सैन्य परिवहन विमान क्रीमिया में दुर्घटना का शिकार हो गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सैन्य परिवहन विमान एएन-26 एक चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार 29 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना संभवतः किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई है। विमान के क्रैश होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।बुधवार तड़के आई रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस की समाचार एजेंसी- TASS ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया, स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार शाम लगभग छह बजे (1500 GMT) क्रीमिया के ऊपर से उड़ान भरते समय विमान से संपर्क टूट गया।

क्रीमिया में जिस स्थान पर ये हादसा हुआ है, यह प्रायद्वीपीय इलाका है। काले सागर के तट तक फैली विशाल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरे हुए इस क्षेत्र को रूस ने 2014 में अपने अधिकार में ले लिया गया था। पहले इस भूभाग पर यूक्रेन का अधिकार था।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *