यूपी से बिहार तक उफान पर नदियां, बाढ़ से पानी में डूबे घर

नई दिल्ली, एजेंसी।देश के कई राज्यों में बाढ़ बारिश के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक, उत्तराखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक नदियां उफान पर हैं। बिहार में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोग अपने घरों को छोड़ने को मजबूर हैं। जल संसाधन विभाग ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है। अगले कुछ दिनों में जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।आइए तस्वीरों में देखतें है बाढ़-बारिश से देश के अलग-अलग हिस्सों का हालउत्तर प्रदेश के वाराणसी में बाढ़ग्रस्त इलाके में लोग नाव से यात्रा कर रहे हैं।उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के हरसिंगपुर गांव के बाढ़ प्रभावित इलाके से लोगों को बचाया जा रहा है।उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के अशरफ नगर गांव के बाढ़ प्रभावित इलाके से लोगों को बचाया जा रहा है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *