हूती हमलों से क्रूड 100 डॉलर के पार; लाल सागर तनाव पर भारत अलर्ट

नई दिल्ली, एजेंसी। होर्मुज जलमार्ग से बाधित तेल आपूर्ति की समस्या जैसे-तैसे संभल ही पाई थी कि अब बाब अल-मंदेब का संकट गहराता दिख रहा है। हूती हमलों से इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने के बाद भारत ने कूटनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है और तेल आपूर्ति करने वाले प्रमुख देशों से संपर्क तेज कर दिया है। घरेलू स्थिति पर अंतर-मंत्रालयी समिति लगातार नजर रख रही है।आईओसी, ओएनजीसी और गेल जैसी कंपनियां समिति को रोजाना रिपोर्ट दे रही हैं। विदेश मंत्रालय ने हालात पर गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 12 सितंबर को नई दिल्ली में सऊदी अरब के विदेश मंत्री से मुलाकात में यह मुद्दा उठाया। बाब अल-मंदेब मार्ग से भारत सऊदी तेल भी ला रहा थाभारत ने हमलों की निंदा कीविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि भारत सऊदी अरब की संप्रभु जमीन पर हुए हमलों की निंदा करता है, खासकर नागरिक ढांचे और आर्थिक संपत्तियों को निशाना बनाने वाले हमलों की। ऐसे कदम क्षेत्रीय स्थिरता को कमजोर करते हैं और बाब अल-मंदेब से आने-जाने की स्वतंत्रता को खतरा पहुंचाते हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *