देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए शुरू होंगी नियमित उड़ानें

देहरादून : अब केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया है कि वर्तमान में देहरादून से देश के विभिन्न शहरों के लिए प्रति सप्ताह 254 उड़ानें संचालित हो रही हैं।इनमें अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बैंगलुरु, मुंबई, लकाता, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, पुणे और कुल्लू जैसे प्रमुख गंतव्य शामिल हैं।केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि देश में घरेलू विमानन क्षेत्र को नियंत्रणमुक्त कर दिया गया है।इसके तहत एयरलाइंस कंपनियां अपने व्यावसायिक हितों और मांग के अनुसार मार्गों का चयन करने के लिए स्वतंत्र हैं।किसी भी नए रूट पर उड़ान शुरू करने या उसे बढ़ाने का अंतिम निर्णय संबंधित एयरलाइन आपरेटर पर निर्भर करता है।उन्होंने बताया कि देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए उड़ान सेवा शुरू करने का अनुरोध सभी निर्धारित घरेलू एयरलाइंस के साथ साझा कर दिया गया है, ताकि इस दिशा में जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जा सके।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *