रस्पा सेंटरों में देह व्यापार का भंडाफोड़, मिजोरम की युवतियां मुक्त

रुद्रपुर। मिजोरम से युवतियों को नौकरी का लालच देकर रुद्रपुर के स्पा सेंटर में देह व्यापार कराया जाता था। इसकी शिकायत पर मिजोरम और रुद्रपुर पुलिस ने स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई का दो नाबालिग सहित पांच महिला का रेस्क्यू किया। जबकि मिजोरम की दो महिला संचालिका, ग्राहक सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।जिले भर में सैकड़ों स्पा सेंटर संचालित की जा रही है। कुछ में स्पा की आड़ में देह व्यापार भी कराया जा रहा है।

 इसकी शिकायत पर बीते दिनों जिला पुलिस ने कई स्पा सेंटर में छापेमार कार्रवाई करते हुए 10 से अधिक महिला और युवतियों का रेस्क्यू कर छह से अधिक स्पा सेंटर संचालक और बिचौलिए गिरफ्तार किए थे।जांच में पता चला कि स्पा सेंर में उत्तराखंड, नेपाल, यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत मिजोरम की युवतियां भी काम कर रही है। इधर, मिजोरम से लापता युवतियों के ऊधम सिंह नगर के स्पा सेंटरों में काम कराए जाने की सूचना पर दो दिन पहले मिजोरम पुलिस की टीम यहां पहुंची थी। जिसके बाद जिला पुलिस के साथ मिलकर उन्होंने जिले में कई स्पा सेंटर चिह्नित किए।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि चिह्निकरण के बाद मंगलवार शाम को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस के साथ ही मिजोरम पुलिस ने एक साथ कई स्पा सेंटर में छापेमारी की।

 अचानक हुई इस कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया और वह वहां से फरार हो गए। हालांकि दो महिला सहित छह लोगों को पुलिस टीम ने दबोच लिया।इस दौरान दो किशोरी सहित पांच युवतियों का रेस्क्यू किया गया। पकड़े गए आरोपितों ने अपना नाम लालनुनसियामी उर्फ किकी (संचालिका) निवासी कोलासिब, मिजोरम, शेहरियार निवासी बरेली (संचालिका का पति), एच लालछनहिमा निवासी मिजोरम, दीपक सिंह निवासी रुद्रपुर, संजय श्रीवास्तव निवासी पीलीभीत, लालरमजावी उर्फ निकी पुत्री आर रिंनजुआला निवासी डिअकुआन कोलासिब, पुलिस स्टेशन कोलासिब जिला कोलासिब मिजोरम बताया। बाद में पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।एसएसपी गणेश गणपति ने बताया कि छापेमारी के दौरान टीम ने पांच युवतियों को रेस्क्यू किया, जिनमें से दो नाबालिग हैं। सभी युवतियां मिजोरम राज्य की रहने वाली हैं। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे मिजोरम से लड़कियों को काम का लालच देकर लाते थे और बाद में उन्हें डरा-धमका कर ग्राहकों के साथ अनैतिक कार्य करने के लिए मजबूर करते थे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *