कोलकाता की तंग गलियों मे चल रहा था देह व्यापार का धंधा

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के कस्बा इलाके में पुलिस ने एक होटल में कथित तौर पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ कर 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की और दो महिलाओं को मुक्त कराया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो मानव तस्कर, होटल का प्रबंधक और रिसेप्शनिस्ट शामिल हैं।अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात यह कार्रवाई एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) से मिली सूचना के आधार पर की गई, जिसमें होटल से कथित रूप से देह व्यापार चलाए जाने की बात कही गई थी।अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि ग्राहकों को इंटरनेट मीडिया के जरिए कथित तौर पर फंसाया जाता था, जबकि उपनगरीय इलाकों की लड़कियों और युवतियों को नौकरी का झांसा देकर शहर लाया जाता था और बाद में उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया जाता था। पुलिस ने सूचना के आधार पर जाल बिछाया और होटल में छापेमारी कर नाबालिग लड़की तथा दो महिलाओं को मुक्त करा लिया।अधिकारी ने बताया कि हम मानव तस्करी के इस नेटवर्क की जांच कर रहे हैं, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि क्या इसी तरीके से अन्य लोगों को भी निशाना बनाया गया था। मुक्त कराई गई नाबालिग लड़की को आवश्यक सहायता उपलब्ध करा दी गई है और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार उसे संबंधित प्राधिकारियों के समक्ष पेश किया जाएगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *