अजित कुमार की रेस देखने पहुंचे विजय, साथ दिखीं तृषा कृष्णन

नई दिल्ली, एजेंसी। साउथ सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों इंग्लैंड में अपनी रेस को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें सपोर्ट करने एक्टर और तमिलनाडु के सीएम विजय भी पहुंचे थे। उनके साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आईं। अब दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। शनिवार को सिल्वरस्टोन में माइकलिन ले मैंस कप रेस का आयोजन हुआ, जिसे देखने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय भी पहुंचे। इस दौरान अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी वहां नजर आईं। रेसिंग सर्किट में पहुंचते हुए तृषा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में तृषा जींस, टी-शर्ट और मैरून जैकेट पहने नजर आ रहीं हैं। वह कार से उतरकर रेसिंग सर्किट में बने टेंट की तरफ जाती दिखाई दीं। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें विजय रेस का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच तृषा भी उनके साथ नजर आ रही हैं। जैसे ही उनका वीडियो सामने आया, फैंस के बीच उनकी मौजूदगी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।  

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *