नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अहम टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में अपने आपसी सहयोग की समीक्षा की।पीएम मोदी ने बताया कि हम अपनी ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए। हमने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयास भी शामिल हैं।





