अमेरिका-इजरायल जंग : अब यमन की एंट्री, हूतियों ने इजरायल पर दागी मिसाइल

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग में अब यमन की एंट्री हो गई है। हूतियों ने इजरायल पर हमला किया है। यमन से बैलिस्टिक मिसाइल हमले के कारण दक्षिणी इजरायल के बीरशेबा और आस-पास के कस्बों में सायरन बज उठे।टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मौजूदा युद्ध में ईरान समर्थित हूतियों द्वारा इजरायल पर किया गया पहला हमला है। सेना का कहना है कि उसने यमन से मिसाइल लॉन्च की पहचान कर ली है और इस खतरे को रोकने के लिए काम कर रही है।

हूती विद्रोहियों ने क्या कहा?

इससे पहले ईरान के साथ जुड़े यमन के हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार को कहा कि अगर दूसरे देश ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका और इजरायल का साथ देते हैं या फिर लाल सागर का इस्तेमाल इस्लामिक गणराज्य पर हमले करने के लिए किया जाता है तो वे सैन्य हस्तक्षेप करने के लिए तैयार हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *