देहरादून : हैप्पी बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था। सोमवार को वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। दोनों ने हैप्पी पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शांतरशाह में सोमवार देर शाम को बाइक मैकेनिककी गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दुकान पर पहुंचे दो बदमाशों ने मैकेनिक हैप्पी पर कई राउंड गोलियां चला दीं। गोली लगने से हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश में जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, शांतरशाह गांव में हैप्पी बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था। सोमवार को वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। दोनों ने हैप्पी पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से हैप्पी वहीं गिर पड़ा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।





