देहरादून : मेडिकल स्टोर संचालक प्रतिष्ठा के पास स्थित नल से पानी भर रहा था। अचानक आरोपी बाइक पर आया। आरोपी ने बाइक से उतरकर अचानक अपने पास से पाठल निकाला और एक के बाद एक मेडिकल स्टोर संचालक पर उससे वार करने शुरू कर दिए।कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया मेडिकल स्टोर संचालक प्रतिष्ठा के पास स्थित नल से पानी भर रहा था। अचानक आरोपी बाइक पर आया। आरोपी ने बाइक से उतरकर अचानक अपने पास से पाठल निकाला और एक के बाद एक मेडिकल स्टोर संचालक पर उससे वार करने शुरू कर दिए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हुई तो आरोपी भाग गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने घायल मेडिकल स्टोर संचालक को धर्मावाला स्थित एक संस्था के अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। मेडिकल स्टोर संचालक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि तीन दिन पहले आरोपी किसी मामूली बात को लेकर मेडिकल स्टोर संचालक से उलझने लगा था। उसने उसे देख लेने की धमकी दी थी। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





