नेपाल में टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में लगी आग

नई दिल्ली, एजेंसी। काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तुर्की एयरलाइंस के विमान के टायर में लैंडिंग के दौरान आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया। काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्की एयरलाइंस के एक विमान के टायर में आग लग गई। पुलिस ने पुष्टि की है कि आग बुझा दी गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।एयरपोर्ट सुरक्षा केएसपी राजकुमार सिलावल ने बताया, “तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट टीके 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी और लैंडिंग के समय उसके टायर में आग लग गई। फायर इंजन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।”278 यात्री थे सवारअधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट में कुल 278 यात्री और 11 क्रू सदस्य सवार थे। यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी शामिल थे।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विमान के दाहिने लैंडिंग गियर में आग लगी हुई दिखाई दे रही है और धुआं निकल रहा है। विमान में सवार यात्रियों को आपातकालीन दरवाजों से बाहर निकाला गया। इस घटना को लेकर हवाई अड्डे या एयरलाइन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान या घोषणा नहीं की गई है। साथ ही, इस घटना के पीछे की वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories