नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इजरायल की तारीफ करते हुए उसे ‘संयुक्त राज्य अमेरिका का एक महान सहयोगी’ बताया और मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच देश के साहस और वफादारी की सराहना की।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि लोगों की राय चाहे जो भी हो, इजरायल लगातार संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ खड़ा रहा है।इजरायल अमेरिका का महान सहयोगी- ट्रंपट्रंप ने कहा, ‘चाहे लोग इजरायल को पसंद करें या न करें, उन्होंने खुद को संयुक्त राज्य अमेरिका का एक महान सहयोगी साबित किया है। वे साहसी, निडर, वफादार और समझदार हैं, और दूसरों से विपरीत, जिन्होंने संघर्ष और तनाव के समय अपना असली रंग दिखाया है। इजरायल पूरी ताकत से लड़ता है और जानता है कि जीत कैसे हासिल करनी है।’ट्रंप की ये टिप्पणियां इजरायल से यह कहने के एक दिन बाद आईं कि उसे लेबनान पर बमबारी करने से ‘मना’ किया गया है और उन्होंने कहा ‘अब बहुत हो गया।’ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्यट्रंप की ये टिप्पणियां ऐसे समय में भी आई हैं जब क्षेत्रीय तनाव काफी बढ़ गया है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य का फिर से बंद होना भी शामिल है। ईरान ने कहा कि यह रणनीतिक जलमार्ग तब तक बंद रहेगा, जब तक अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर अपनी नौसैनिक नाकाबंदी हटा नहीं लेता।अंतिम समझौता अभी भी काफी दूर- ईरानसमाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान ने शनिवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य तब कर नहीं खुलेगा जब तक अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर अपनी नौसैनिक नाकाबंदी हटा नहीं लेता, साथ ही एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने चेतावनी दी कि अंतिम समझौता अभी भी काफी दूर है





