आइची नागोया । जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 का शुक्रवार को समापन हो गया। नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह के साथ ही एक सप्ताह तक चले खेलों का औपचारिक समापन हुआ। भारत ने इस प्रतियोगिता में रिकॉर्ड 114 पदक जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय दल की ओर से दोहरे स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार और मोना अग्रवाल ने समापन समारोह में ध्वजवाहक की जिम्मेदारी संभाली। भारत ने प्रतियोगिता में 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक सहित कुल 114 पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने 2023 में चीन के हांगझोऊ में आयोजित पिछले संस्करण के पदक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। खेलों में 45 देशों और क्षेत्रों के करीब 4,000 खिलाड़ियों तथा सहयोगी स्टाफ ने हिस्सा लिया। जापान में पहली बार आयोजित इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया।





