ईरान की धमकी: होर्मुज से आगे बढ़ सकती है समुद्री नाकाबंदी

तेहरान : पश्चिम एशिया में छिड़े ईरान युद्ध की वजह से दुनियाभर में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। ईरान ने होर्मुज डलडमरूमध्य पर अपना शिकंजा कस दिया है। वहीं, पश्चिम एशिया को युद्ध के झोंकने वाला अमेरिका अब होर्मुज को खुलवाने से दूरी बना रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एशियाई देशों को होर्मुज खुलवाने के लिए कोशिश करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि ये अमेरिका नहीं, एशियाई देशों की समस्या है। ईरान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर दबाव बढ़ाने की ओर इशारा किया है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि तेहरान अपने विरोधियों पर दबाव बढ़ाने के लिए बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य को भी निशाना बना सकता है। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य पर जारी समुद्री नाकाबंदी अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर गहरा आर्थिक और लॉजिस्टिक दबाव बना रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *