ईरान की खुली चेतावनी: कल से अमेरिकी कंपनियों पर करेंगे हमले

तेहरान : ईरान ने एक अप्रैल से पश्चिम एशिया में अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी है। आईआरजीसी ने माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एपल समेत 18 कंपनियों का नाम लिया है। कहा गया है कि हर हमले के बदले इन कंपनियों के ठिकानों को तबाह किया जाएगा। कर्मचारियों को दफ्तर छोड़ने की चेतावनी भी दी गई है।पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका को लेकर खुली चेतावनी दी है। ईरान की सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि अगर ईरानी नेताओं पर हमले जारी रहे, तो वह पश्चिम एशिया में अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाएगा। इस बयान से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है और वैश्विक स्तर पर चिंता गहरा गई है।
ईरान ने साफ कहा है कि 1 अप्रैल से तेहरान समय के अनुसार रात 8 बजे के बाद अमेरिकी कंपनियों के ठिकानों पर हमले शुरू किए जा सकते हैं। भारत के समय के अनुसार यह रात 10:30 बजे होगा। ईरान ने कहा है कि हर हमले के बदले इन कंपनियों की यूनिट्स को तबाह किया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को तुरंत अपने कार्यस्थलों से हटने की चेतावनी भी दी गई है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *