ट्रंप की ‘नाकेबंदी’ पर ईरान का ‘जानलेवा भंवरजाल

नई दिल्ली, एजेंसी। आईआरजीसी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कंट्रोल होने की बात के साथ ही अमेरिका को चेतावनी भी दी। ईरानी सेना ने पोस्ट में लिखा, ‘कोई भी गलत कदम दुश्मन को जलडमरूमध्य के जानलेवा भंवरों में फंसा देगा।’ट्रंप ने होर्मुज में नाकाबंदी का किया एलानअमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि अमेरिका, ईरान की होर्मुज पर पकड़ को खत्म कर सकता है।ऐसा ही अमेरिकी नौसेना ने पिछले साल वेनेजुएला के समुद्र में किया था। इससे वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा था। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना के पास इस रणनीतिक जलमार्ग में आवाजाही को नियंत्रित करने की क्षमता है।अमेरिका और ईरान के बीच शांति-वार्ता के विफल होने के बाद इजरायल ने अपनी सेना से फिर एक बार युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायली सेना प्रमुख ने अपने सैनिकों को स्पष्ट आदेश दिया है कि वे ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू होने की स्थिति के लिए तैयार रहें।मध्यस्थता के लिए तैयार रूसरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज रविवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से टेलीफोन पर बातचीत की। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के अनुसार, पुतिन ने कहा कि रूस मिडिल ईस्ट में स्थायी समाधान के लिए अपनी सुविधा प्रदान करने के प्रयासों को जारी रखने के लिए तैयार है।US के एयरक्राफ्ट कैरियर तैनातविशेषज्ञों के अनुसार, फारस की खाड़ी में अमेरिकी सैन्य तैनाती पहले से मजबूत हो चुकी है। यूएसएस जेराल्ड फोर्ड और यूएसएस अब्राहम लिंकन जैसे विमानवाहक पोत क्षेत्र में मौजूद हैं, जिससे अमेरिका की समुद्री निगरानी और नियंत्रण क्षमता और बढ़ गई है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *