भारत आने वाले 14 जहाजों को ईरानी सेना ने होर्मुज में रोका, एक पर सीधी फायरिंग

तेहरान। भारत आ रहे कच्चे तेल और गैस से लदे 14 जहाजों को ईरानी सेना ने होर्मुज में रोक लिया। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक भारतीय जहाज क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि सिर्फ एक टैंकर सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा। दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग होर्मुज में तनाव चरम पर पहुंच गया है। खबर आई है कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने भारत आ रहे 14 मालवाहक जहाजों के एक बड़े काफिले को बलपूर्वक रोक दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान ईरानी गनबोट्स ने दो जहाजों पर सीधी फायरिंग की, जिससे एक भारतीय टैंकर का शीशा टूट गया।न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना ओमान से करीब 37 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में केशम और लारक द्वीपों के बीच घटित हुई। दावा किया जा रहा है कि जहाजों का बेड़ा अपनी लय में बढ़ रहा था, तभी दो ईरानी गनबोट्स ने उन्हें घेर लिया और बिना किसी पूर्व चेतावनी के गोलीबारी शुरू कर दी। जिस जहाज पर हमला किया गया, वह कच्चे तेल से लदा था। हमले के बाद 13 जहाजों को अपना सफर बीच में ही छोड़कर फारस की खाड़ी के अलग-अलग ठिकानों पर वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *