ईरान ने भेजा नया शांति वार्ता प्रस्ताव, ट्रंप बोले- मंजूर नहीं

नई दिल्ली, एजेंसी। ईरान ने भेजा नया शांति वार्ता प्रस्ताव, ट्रंप बोले- मंजूर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ट्रंप को ईरान पर पहली बार हाइपरसोनिक मिसाइल – डार्क ईगल- के हमले के विकल्प सुझाए। ईरान के नए प्रस्ताव की रिपोर्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत गिरकर 109 डॉलर तक नीचे आ गई।45 जहाजों को होर्मुज में वापस लौटाने का दावासेंटकाम ने अब तक 45 जहाजों को होर्मुज में वापस लौटाने का दावा किया। एएनआइ के अनुसार, ईरान ने गुरुवार रात पाकिस्तान के जरिये बातचीत का नया प्रस्ताव ट्रंप प्रशासन के पास भिजवाया।बताया जाता है कि इस प्रस्ताव का मुख्य फोकस होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री आवाजाही बहाल करना है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अगर अमेरिका अपने ”अत्यधिक आक्रामक रवैये, धमकी भरी बयानबाजी और उकसाने वाली कार्रवाइयों” से बाज आता है, तो तेहरान कूटनीति का रास्ता अपनाने को तैयार है। हालांकि, अराघची ने अपने टेलीग्राम चैनल पर यह भी कहा कि ईरानी सेना किसी भी खतरे से देश की रक्षा करने के लिए तैयार हैं।ईरान के नए प्रस्ताव पर ट्रंप ने कहा कि वह इससे संतुष्ट नहीं हैंएपी के अनुसार, ईरान के नए प्रस्ताव पर ट्रंप ने कहा कि वह इससे संतुष्ट नहीं हैं। देखते हैं कि आगे क्या होता है। उन्होंने कहा कि फोन पर बात हो रही है, लेकिन ईरानी नेतृत्व को लेकर काफी निराशा ईरान पर नए हमलों की आहटव्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सैन्य अधिकारियों के बीच करीब 45 मिनट तक बैठक चली।

बैठक में सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर और ज्वाइंट चीफ्स आफ स्टाफ के चेयरपर्सन ने ट्रंप को ईरान पर हमले से जुड़ी अपनी नई योजना के बारे में जानकारी दी।एक्सियोस के अनुसार, ईरान को समझौते को तैयार करने के लिए छोटा लेकिन ताकतवर हमला किया जा सकता है। इसमें बुनियादी ढांचों के अलावा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है।अमेरिका अपने सहयोगी इजरायल के भी हाथ मजबूत कर रहा हैइसके अलावा, होर्मुज के कुछ हिस्सों पर कब्जा करके उसे व्यावसायिक जहाजों के लिए दोबारा खोलने पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही ईरान के संवर्धित यूरेनियम के स्टाक पर कब्जा करने के लिए स्पेशल फोर्सेज का आपरेशन चलाने पर भी बात हुई।एपी के अनुसार, अमेरिका अपने सहयोगी इजरायल के भी हाथ मजबूत कर रहा है

। बीते 24 घंटे में इजरायल को 6500 टन हथियार और सैन्य उपकरण का जखीरा भेजा गया है।इसमें हवाई औऱ जमीनी हमलों के लिए गोला-बारूद, सैन्य ट्रक, ज्वाइंट लाइट टैक्टिकल वेहिकल और अन्य उपकरण शामिल हैं। 28 फरवरी के बाद से अब तक इजरायल को 1,15,600 टन से ज्यादा सैन्य उपकरण भेजे जा चुके हैं। इनको कार्गो जहाज और कई विमानों के जरिये इजरायल पहुंचाया गया है।तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रियरॉयटर के अनुसार, ईरान में शुक्रवार को अचानक एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया। यह कदम संदिग्ध छोटे विमानों और निगरानी ड्रोन की मौजूदगी के जवाब में उठाया गया।एएफपी ने बताया कि राजधानी के कुछ हिस्सों में करीब 20 मिनट तक एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय रहा। इस दौरान अज्ञात छोटे विमान और टोही ड्रोन को ट्रैक कर उन्हें निष्क्रिय करने की कोशिश की गई। हालांकि, थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य हो गई और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *