नई दिल्ली, एजेंसी। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के कड़े अल्टीमेटम के तुरंत बाद ईरान ने इजराइल की ओर मिसाइलें दाग दीं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
ईरान ने गुरुवार को इजराइल की तरफ मिसाइल हमला किया। यह हमला उस समय हुआ जब ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ईरान को चेतावनी दी थी कि वह तुरंत समझौता करे और युद्ध रोके। इजराइल की सेना ने बताया कि उसने ईरान से दागी गई मिसाइलों को पहचान लिया है और उन्हें रोकने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं। सेना के अनुसार तीन घंटे के भीतर यह तीसरी बार था जब मिसाइलें दागी गईं।मिसाइल हमले के बाद अलर्टइजराइल के उत्तरी इलाकों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। यह हमला उस समय हुआ जब ट्रंप ने अपने भाषण में ईरान को “स्टोन एज” यानी बहुत पीछे धकेलने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा।





