नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध पर दो सप्ताह के लिए विराम लग गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर का एलान किया था, हालांकि, इसके बावजूद इजरायल लेबलान पर लगातार हमले कर रहा है। सीजफायर के बीच अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान में बैठक होनी थी, लेकिन अब ये बैठक स्थगित होने की संभावना है।दरअसल, सीजफायर के बाद अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बैठक होने की चर्चा थी। बैठक में मौजूदा हालात पर बातचीत होनी थी। लेकिन इससे पहले ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली बातचीत स्थगित हो सकती है।बातचीत स्थगित होने की संभावनाईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, अगर इजरायल लेबनान पर ऐसे ही हमला करना जारी रखता है तो ईरान शनिवार को इस्लामाबाद में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत को स्थगित कर सकता है। इस घटनाक्रम से मध्य पूर्व में तनाव कम करने के उद्देश्य से किए जा रहे राजनयिक प्रयासों के पटरी से उतरने की आशंका बढ़ गई है।तेहरान ने जताई थी इस्लामाबाद में बातचीत पर सहमतिअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मंगलवार की डेडलाइन के बीच , मंगलवार को अमेरिका और ईरान दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो गए। दोनों देशों के बीाच यह समझौता तब हुआ, जब ट्रंप कहा था कि उन्होंने शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर से बात की थी, जिन्होंने युद्धविराम का अनुरोध किया था।शरीफ ने कहा कि पाकिस्तानी राजधानी इस्लामाबाद दोनों देशों के प्रतिनिधियों का स्वागत करेगी ताकि निर्णायक समझौते तक पहुंचने के उद्देश्य से बातचीत की जा सके। तेहरान ने कहा कि उसने संघर्ष को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान में वाशिंगटन के साथ बातचीत करने पर सहमति जताई है।





