जमकर बरसे मेघ, आठ डिग्री गिरा पारा; आज भी कई जिलों में तेज हवा और बारिश

देहरादून : लगातार हो रही बारिश के चलते पारा तेजी से गिरा है। तापमान में सामान्य से आठ डिग्री गिरावट दर्ज होने से लोगों के फिर से गर्म कपड़े निकल आए। सुबह बारिश के कारण लोगों को दफ्तर और बाजार जाने में भी दिक्कतें हुई। कई जगह जलभराव भी हुआ। इस कारण जनजीवन प्रभावित रहा।वहीं, मौसम विज्ञान की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कहीं-कहीं तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। देहरादून में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ बादल बनने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 29°C और न्यूनतम 14°C रहने का अनुमान है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *