राज्यपाल गुरमीत सिंह ने जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने बृहस्पतिवार को परिवार के साथ जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर समूह में विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।जागेश्वर धाम पहुंचने पर मंदिर समिति, प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और छोलिया दलों ने कुमाऊंनी वाद्य यंत्रों के साथ राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता की जानकारी ली।उन्होंने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और धाम में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राज्यपाल ने जागेश्वर धाम की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि यह धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।इससे पूर्व राज्यपाल ने वृद्ध जागेश्वर महादेव और डंडेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन किए। इस दौरान प्रशासन, पुलिस विभाग और मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *