चंडीगढ़ की महिला से दोस्ती और घरेलू कलह, बहनों की हत्या में सामने आए चौंकाने वाले पहलू

कानपुर : कानपुर में जुड़वां बेटियों की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। चंडीगढ़ की महिला से दोस्ती घरेलू कलह का कारण बन गई थी। दोनों के बेडरूम पूरी तरह अलग हो गए। अघोषित रूप से बच्चे भी दोनों के बीच बंट से गए थे। कानपुर के किदवईनगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में हुए जुड़वां बहनों की हत्या के मामले में चौंकाने वाले पहलू सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में यह बात निकलकर आई है कि हत्यारोपी पिता का मां से लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों एक छत के नीचे रहते जरूर थे लेकिन कमरे अलग-अलग हैं।इसकी बड़ी वजह चंडीगढ़ की एक महिला से आरोपी की नजदीकी बताई जा रही है। हालांकि अभी तक हत्याकांड की कोई वजह सामने नहीं आई है। पत्नी रेशमा के अनुसार, आरोपी शशिरंजन कोरोना काल के बाद काम के सिलसिले में चंडीगढ़ गया था। 
वहां, उसकी दोस्ती एक महिला से हुई, जो धीरे-धीरे गहरी होती चली गई। इसके बाद उसने अक्सर चंडीगढ़ आना-जाना शुरू कर दिया। बताया कि वह कई-कई दिन तक काम का बहाना बनाकर वहीं रुकता था, जिससे घर में तनाव बढ़ने लगा। दोनों के बेडरूम पूरी तरह हो गए थे अलगइसे लेकर दंपती में कई बार विवाद भी होता था। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि पारिवारिक माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। दोनों के बेडरूम पूरी तरह अलग हो गए। अघोषित रूप से बच्चे भी दोनों के बीच बंट से गए थे। 
आरोपी के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि चंडीगढ़ की महिला से उसका संपर्क कितना गहरा था और इस विवाद में उसकी क्या भूमिका रही।बाहर खेलने पर थी रोकबच्चियों की मां रेशमा और घर के आसपास के लोगों के अनुसार, हत्यारोपी पिता बेटियों को बेहद सख्ती और नियंत्रण में रखता था। बाहर से देखने पर यह सब ‘ख्याल’ जैसा लगता था लेकिन अब घटना के बाद वही व्यवहार सवालों के घेरे में है। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *