तमिलनाडु चुनाव में विदेशियों ने भी डाले वोट? एयरपोर्ट से 17 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली, एजेंसी। तमिलनाडु में 17 विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से मतदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन्हें चेन्नई और मदुरै हवाई अड्डों पर विदेश जाते समय पकड़ा  तमिलनाडु में चुनाव आयोग की ओर से किए गए मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन के बाद भी 17 विदेशी नागरिकों ने वोट डाला। जानकारी के अनुसार, इन अवैध मतदाताओं को चेन्नई और मदुरै हवाई अड्डों पर तब हिरासत में लिया गया, जब पासपोर्ट जांच के दौरान अधिकारियों ने उनकी उंगलियों पर न मिटने वाली स्याही के निशान देखे।वोट देने के बाद जा रहे थे विदेशसूत्रों की माने तो इनमें से 15 लोगों को पिछले कुछ दिनों में चेन्नई हवाई अड्डे पर तब पकड़ा गया, जब वे अपने-अपने देशों को लौटने वाले थे।

जबकि दो लोगों को मदुरै हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। फिलहाल सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।इन यात्रियों में से कुछ तमिलनाडु और पुडुचेरी के मूल निवासी हैं, लेकिन उन्होंने विदेशी नागरिकता हासिल कर ली है। हिरासत में लिए गए लोगों में सात श्रीलंकाई नागरिक भी शामिल हैं।चेन्नई पुलिस के अपराध नियंत्रण ब्यूरो की अतिरिक्त आयुक्त ए. राधिका ने पुष्टि की कि विदेशी नागरिकों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) से मिली शिकायतों के आधार पर, इन विदेशी नागरिकों के खिलाफ जन प्रतिनिधित्व अधिनियम और अन्य प्रावधानों के तहत FIR दर्ज की गई हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *