भारत में पहली डिजिटल जनगणना शुरू, राष्ट्रपति और PM मोदी ने स्व-गणना में लिया भाग

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत की पहली डिजिटल जनगणना बुधवार को शुरू हो गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के जनगणना इतिहास में पहली बार शुरू हुई स्व-गणना में भाग लिया।यह जनगणना राष्ट्रीय राजधानी और सात अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू हुई, जिसमें नागरिकों को एक विशेष वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दाखिल करने का विकल्प दिया गया है।स्व-गणना में राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने लिया भाग

देश की पहली नागरिक द्रौपदी मुर्मु ने स्व-गणना पोर्टल पर अपनी जानकारी भरी। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में गृह सचिव गोविंद मोहन, महापंजीयक और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण और उप महानिदेशक (जनगणना योजना) बिस्वजीत दास की उपस्थिति में अपने सभी विवरण दर्ज किए।प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों की उपस्थिति में स्वयं जनगणना का विवरण भरा। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैंने अपनी स्व-गणना पूरी कर ली है। आज से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो रहा है।’पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से डाटा संकलन के जरिये की जा रही है। इससे देश के लोगों को अपने परिवार का विवरण स्वयं भरने का विकल्प मिला है। मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने परिवार का विवरण स्वयं भरें और जनगणना प्रक्रिया में भाग लें।’

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *