कैफे के बाहर फायरिंग का खुलासा: डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में मारी थी गोली

देहरादून : 19 जुलाई को सन्नी चौधरी निवासी रामनगर मकदूमपुर, झबरेड़ा (हरिद्वार) ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर बताया था कि स्वास्तिक कैफे, दून मेडिकल कॉलेज के निकट शुभम और युवराज ने उस पर जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर किया।पटेलनगर क्षेत्र में दून मेडिकल कॉलेज के पास स्थित कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी शुभम पंवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन के विवाद के चलते अंजाम दी गई थी।पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि 19 जुलाई को सन्नी चौधरी निवासी रामनगर मकदूमपुर, झबरेड़ा (हरिद्वार) ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर बताया था कि स्वास्तिक कैफे, दून मेडिकल कॉलेज के निकट शुभम और युवराज ने उस पर जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जांच के दौरान पुलिस ने 21 जुलाई को चंद्रबनी चौक से चंद्रबनी जाने वाली सड़क पर मुख्य आरोपी शुभम पंवार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।पूछताछ में आरोपी शुभम पंवार ने बताया कि उसका सन्नी चौधरी के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये का लेनदेन था। दोनों पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन पैसों के विवाद के कारण उनके संबंध खराब हो गए। आरोपी का कहना है कि वह कई बार बातचीत कर विवाद खत्म करना चाहता था, लेकिन सन्नी उससे मिलने से बच रहा था।घटना वाली रात उसे सूचना मिली कि सन्नी उसके एक दोस्त के पीजी हॉस्टल के पास मौजूद है। वह उससे बात करने पहुंचा। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। गुस्से में उसने अपने पास मौजूद पिस्टल से सन्नी पर फायर कर दिया। पुलिस मामले में नामजद दूसरे आरोपी युवराज की तलाश कर रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *