नई दिल्ली, एजेंसी। धनबाद से दक्षिण भारत को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन अब 11 मार्च को तिरुचिरापल्ली स्टेशन पर होगा। यह ट्रेन पोत्तनूर (कोयंबटूर का वैकल्पिक स्टेशन) से धनबाद के बीच चलेगी।, दोनों ओर से नंबर जारी; रूट की घोषणा जल्दपहले इस ट्रेन को सुपरफास्ट के रूप में चलाने की योजना थी और उसी अनुसार नंबर भी प्रस्तावित था। अब एक्सप्रेस बन 16619 पोत्तनूर-धनबाद तथा 16620 धनबाद-पोत्तनूर नंबर के साथ चलेगी। धनबाद से गोमो, गया व डीडीयू या धनबाद, बोकारो व रांची होकर चलेगी, इसकी आधिकारिक घोषणा शीघ्र होगी।
48 दिनों में धनबाद की झोली में तीन नई ट्रेन, इनमें दो सीधी सेवा
पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत के पटरी पर उतरने के साथ ही जनवरी से मार्च के दौरान 48 दिनों में धनबाद की झोली में तीन नई ट्रेनें मिल जाएंगी। इससे पहले 18 जनवरी को हावड़ा-आनंदविहार अमृत भारत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी।पिछले माह 24 फरवरी को रेलमंत्री और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भोपाल-धनबाद के बीच नई ट्रेन का उद्घाटन किया था। इनमें धनबाद-भोपाल और धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत धनबाद से सीधी सेवा उपलब्ध कराएगी।





