बारिश से गुमखाल और सतपुली के बीच आया मलबा

देहरादून : पहाड़ काटकर हो रहे चौड़ीकरण के कारण गुमखाल और सतपुली के बीच पौड़ी हाईवे काफी संवेदनशील बना हुआ है।से गुमखाल और सतपुली के बीच मलबा आने से पौड़ी हाईवे करीब तीन घंटा बाधित रहा। जिससे कोटद्वार भ्रमण के लिए आई डीएम पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया को वैकल्पिक मार्ग डेरियाखाल-सिसल्डी कांडाखाल-सतपुली होते हुए पौड़ी के लिए निकलना पड़ा। वैकल्पिक मार्ग की हालत भी खराब होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम करीब 5:30 बजे बंद हुआ पौड़ी हाईवे पहाड़ काटकर हो रहे चौड़ीकरण के कारण गुमखाल और सतपुली के बीच एनएच 534 पौड़ी हाईवे काफी संवेदनशील बना हुआ है। बृहस्पतिवार को दिन में दो बजे से शुरू हुई बारिश के कारण गुमखाल से करीब सात किमी दूर पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया, जिससे हाईवे बाधित हो गया। उधर, सतपुली मल्ली में भी पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आने के कारण शाम 5:30 बजे के आसपास हाईवे पर यातायात ठप हो गया। कोटद्वार व दुगड्डा के भ्रमण पर आई जिलाधिकारी पौड़ी को भी वैकल्पिक मार्ग से लौटना पड़ा। डीएम का वाहन डेरियाखाल से सिसल्डी कांडाखाल मार्ग होते हुए सतपुली पहुंचा। मार्ग बंद होने से कोटद्वार और पहाड़ी क्षेत्रों की ओर से आने वाले दर्जनों वाहन दोनों ओर फंस गए। छोटे वाहन और कई बसें सतपुली कांडाखाल सिसल्डी मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना हुए। एनएच खंड के सहायक अभियंता खुशवंत शर्मा ने बताया कि देर शाम को हाईवे यातायात के लिए खोल दिया गया है। हाईवे पर दिन रात काम चल रहा है। मशीनें मौके पर होने के कारण मलबा हटाना शुरू कर दिया गया था।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *