एसी की चिंगारी से पर्दे में लगी आग, धुएं और लपटों के बीच से निकाले मरीज

देहरादून : पैनेसिया सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में सबसे पहले चिंगारी भड़की और इसके बाद वहां आग लग गई। इस दौरान एक महिला की जान चली गई।हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में बुधवार सुबह 9:20 बजे बजे आग लग गई। अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में सबसे पहले चिंगारी भड़की। इसके बाद पर्दे में आग लगी और देखते-देखते पूरे वार्ड में धुआं भर गया व आग की लपटें उठने लगीं।आनन-फानन अस्पताल में भर्ती 14 मरीजों को नजदीकी कैलाश अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इस दौरान बुजुर्ग महिला वीरवती (60) की दम घुटने से मौत हो गई। राहत-बचाव कार्य कर रहे तीन पुलिसकर्मी भी झुलस गए। बताया जा रहा है कि आईसीयू में लगा एसी 24 घंटे से अधिक समय से लगातार चल रहा था।इसी में शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठना शुरू हुआ। इससे पहले कि अस्पताल के कर्मचारी कुछ समझ पाते एसी के नीचे लगे पर्दे ने आग पकड़ ली। इसके बाद चिंगारी पास में रखे बेड तक पहुंच गई और देखते ही देखते पूरे वार्ड में धुआं भर गया व आग की लपटें उठने लगीं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *