जंतर-मंतर से सत्ता के दरवाजे तक: आज सरकार के मंत्रियों से मिलेगा CJP का प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली, एजेंसी। नीट पेपर लीक मामले पर जारी गतिरोध के बीच कॉकरोच जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करेगा। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक पर्दे के पीछे चली लंबी बातचीत के बाद हो रही है।  नीट पेपर लीक मामले को लेकर जारी गतिरोध के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करेगा। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक दोपहर 12:30 बजे होगी, हालांकि बैठक का स्थान अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।सूत्रों का कहना है कि नीट पेपर लीक विवाद पर लंबे समय से जारी गतिरोध खत्म करने के लिए पिछले कुछ समय से पर्दे के पीछे लगातार बातचीत चल रही थी। इसी सिलसिले के बाद अब सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल और सरकार के मंत्रियों के बीच यह अहम बैठक होने जा रही है।सीजेपी पिछले कई दिनों से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर धरना दे रही है। पार्टी की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।इससे पहले पिछले सोमवार 20 जुलाई को जेपी नड्डा ने सीजेपी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच करीब चार घंटे तक बातचीत चली। मुलाकात के दौरान सीजेपी ने केंद्रीय मंत्री को अपनी तीन प्रमुख मांगों का लिखित ज्ञापन सौंपा, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे,नीट पेपर लीक से प्रभावित भ्यर्थियों के परिवारों के लिए मुआवजे और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग शामिल थी। बैठक के दौरान सरकार ने आंदोलन समाप्त करने की अपील की, जबकि सीजेपी ने स्पष्ट किया कि बिना ठोस कार्रवाई के धरना वापस नहीं लिया जाएगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *