चारधाम : रोडवेज ने 100 बसों का बेड़ा तैयार किया

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए रोडवेज ने भी तैयारी की है। परिवहन निगम ने 100 बसों का बेड़ा यात्रा के लिए रखा है। इसके अलावा बुकिंग पर टैंपो ट्रेवलर भी यात्रियों को उपलब्ध कराएगा।परिवहन निगम के जीएम संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि निगम ऋषिकेश के अलावा हरिद्वार से भी यात्रा के लिए बसों का संचालन करेगा। जिससे यात्रियों के पास अधिक विकल्प हो। इससे ऋषिकेश में भी दबाव कम होगा। परिवहन निगम ने 100 बसों का बेड़ा संचालित करेगा। बुकिंग पर टैंपो ट्रेवलर के लिए किराया तय हो चुका है। छह टैंपो ट्रेवलर की व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्ग पर नई बसें संचालित होंगी। किसी भी बस में तकनीकी कमी आने पर ऋषिकेश और श्रीनगर वर्कशाप में अतिरिक्त तकनीक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। संसाधन को बढ़ाया गया है। यात्री रोडवेज से जुड़ी जानकारी के लिए 9045599115 नंबर पर संपर्क भी कर सकते हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *