बागेश्वर में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की हत्या का मामला

देहरादून : वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पर अपने ही स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या का आरोप है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है।बागेश्वर जिले में प्रभारी प्रधानाचार्य की हत्या के आरोपी स्कूल के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी को निलंबित कर दिया गया है। अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुंवर सिंह रावत ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।आदेश में कहा गया है कि सीईओ बागेश्वर ने अवगत कराया है कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पर अपने ही स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या का आरोप है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस गिरफ्तारी के बाद आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर आरोपी को निलंबित किया गया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *