असम, केरल और पुदुचेरी में बंपर वोटिंग; टूटा पिछला रिकॉर्ड

नई दिल्ली, एजेंसी। असम, केरल और पुदुचेरी विधानसभा चुनाव में मतदान पूरा हो गया है। वोटिंग खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने EVM और VVPAT को सील कर दिया। असम-पुदुचेरी में जहां 2021 से ज्यादा मतदान दर्ज हुआ, वहीं केरल भी पिछले चुनाव से ज्यादा मतदान दर्ज करने के करीब दिखा।असम में शाम 5 बजे तक करीब 84.42 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जो 2021 के 82.04 प्रतिशत से ज्यादा है। शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पुडुचेरी में सबसे ज्यादा करीब 86.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं केरल में 75.01 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो अच्छी भागीदारी को दिखाता है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *