BJP नेता की हत्या मामला: एक और आरोपी को तिमली गांव से किया गिरफ्तार

देहरादून : बैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर शनिवार शाम दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। मुस्लिम समुदाय के करीब 40 लोगों ने भाजपा नेता विनोद और उसके भाइयों अशोक व राजेश पर हमला कर दिया। आरोप है कि विनोद के सिर पर अमन समेत कई लोगों ने हथौड़े से वार कर दिया इससे उसकी मौत हो गई। अशोक और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा नेता की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। रविवार को सांप्रदायिक हिंसा और भड़क गई। आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपियों के दो घरों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद गांव से भागी भीड़ ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया जहां करीब आधे घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक चली। इसके बाद शाम को फिर पत्थर बिछाकर हाईवे जाम कर दिया। तनाव को देखते हुए दून-पांवटा साहिब हाईवे पर शाम को आईटीबीपी को तैनात कर दिया। शाम को प्रशासन ने हत्यारोपियों का घर पूरी तरह जमींदोज दिया। इससे पहले दोपहर में दो दुकानें ढहाईं थीं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *