नई दिल्ली, एजेंसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगे।फेसबुक पर पोस्ट वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार पेपर लीक माफिया पर और अधिक कड़ी चोट करने जा रही है। उन्होंने छात्रों का भविष्य बर्बाद करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर दिया।यह एलान ऐसे समय में आया है जब नीट यूजी पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में छात्रों के प्रदर्शन जारी हैं और विपक्ष सरकार पर हमलावर है।देशभर में छात्र सड़कों परनीट-यूजी पेपर लीक को लेकर धरना दे रहे छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में गुरुवार को भी जगह-जगह प्रदर्शन हुए। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत कई राज्यों में लोग सड़क पर उतरे। सबसे उग्र प्रदर्शन बिहार में हुआ।रभंगा और जहानाबाद जिलों में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग की। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई प्रदर्शनकारी भी घायल हो गए।पटना विश्वविद्यालय के सामने प्रदर्शन कर विधानसभा की तरफ बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें आधा दर्जन छात्रों के सिर फटने की सूचना है।पुलिस मुख्यालय ने 117 और पटना पुलिस ने 60 प्रदर्शनकारियों की तस्वीर जारी की है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि छात्रों के प्रदर्शन को उपद्रवियों ने हाइजैक कर लिया था।





