वॉशिंगटन : अमेरिका के नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर के निदेशक जो केंट ने ट्रंप प्रशासन की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया है। केंट ने कहा कि ईरान से अमेरिका को कोई तत्काल खतरा नहीं था और यह युद्ध इस्राइल के दबाव में शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि वह अपनी अंतरात्मा के खिलाफ इस युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते। अमेरिका में ईरान के साथ चल रहे युद्ध को लेकर ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका के नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर के निदेशक जो केंट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह ट्रंप प्रशासन की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का समर्थन नहीं कर सकते। केंट ने साफ कहा कि वह इस युद्ध के साथ अपनी अंतरात्मा के अनुसार खड़े नहीं रह सकते, इसलिए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया।
जो केंट ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि ईरान से अमेरिका को कोई तत्काल खतरा नहीं था। उनके मुताबिक यह युद्ध अमेरिका ने अपनी सुरक्षा की वजह से नहीं बल्कि इस्राइल और अमेरिका में उसके प्रभावशाली लॉबी के दबाव में शुरू किया है। केंट ने कहा कि वह ऐसी नीति का समर्थन नहीं कर सकते जिसमें बिना स्पष्ट खतरे के युद्ध छेड़ा जाए।
ईरान युद्ध को लेकर क्या कहा?
जो केंट ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के लिए कोई तत्काल या प्रत्यक्ष खतरा पैदा नहीं किया था। उनके मुताबिक हालात ऐसे नहीं थे कि युद्ध की जरूरत पड़ती। उन्होंने कहा कि मौजूदा संघर्ष में अमेरिका की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। केंट ने यह भी कहा कि युद्ध का फैसला दबाव और राजनीतिक परिस्थितियों के कारण लिया गया। जो कें का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब अमेरिका और इस्राइल की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर वैश्विक स्तर पर बहस जारी है। विशेषज्ञों का मानना है कि आतंकवाद विरोधी एजेंसी के प्रमुख का इस तरह इस्तीफा देना ट्रंप प्रशासन के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक दबाव बढ़ा सकता है। इससे अमेरिका की ईरान नीति पर नए सवाल खड़े हो सकते हैं।





